उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिंहानी गेट को 12 वॉल फैन भेंट

सुशील कुमार शर्मा

गाज़ियाबाद:1 जुलाई 2026 रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर आज प्राथमिक विद्यालय, सिंहानी गेट, गाज़ियाबाद में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुविधा हेतु 12 वॉल फैन भेंट किए गए.

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी कुमार ने कहा कि शिक्षा के बेहतर वातावरण का निर्माण रोटरी की प्राथमिकताओं में से एक है। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करना क्लब का सतत प्रयास रहेगा.

कार्यक्रम में सहायक गवर्नर रोटेरियन सचिन गुप्ता ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाना ही रोटरी का मूल उद्देश्य है. उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर चलाने का आह्वान किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन वॉल फैनों से विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी तथा अध्ययन का वातावरण और अधिक अनुकूल बनेगा.

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद के अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी कुमार, सहायक गवर्नर रोटेरियन सचिन गुप्ता, क्लब के सभी सदस्यगण, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे जन कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *