कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट CRASH, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी की मौत, गंगा किनारे फैला मलबा - TV News Today
उत्तर प्रदेश

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट CRASH, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी की मौत, गंगा किनारे फैला मलबा

उत्तर प्रदेश: शहर से इस वक्त बड़े हादसे की खबर है. जानकारी के अनुसार, यहां एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश कर गया है. यह हादसा गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुआ है. हादसे में 2 पायलटों की मौत हुई है. कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दोनों की मौत की पुष्टि की है. हादसा कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में हुआ.

हादसा कानपुर के गंगा बैराज के समीप नत्था पुरवा गांव में गुरूवार सुबह अचानक हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक धमाके की आवाज़ के साथ एक एयरक्राफ्ट (टेक्नम) क्रैश हो गया. इस हादसे में इंस्ट्रक्टर गुजरात निवासी सचिन भाटिया व ट्रेनी कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी की मौत हो गई. ये जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, जेसीपी संकल्प शर्मा, डिसीपी सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए.

पुलिस आयुक्त रघुवीरलाल ने बताया कि हादसा करीब 11:30 बजे हुआ है. हादसे की जानकारी डीजीसीए ऑफिस को दी गयीं है. ये एक चार सीटर एयरक्राफ्ट था. इसमें इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी बैठे थे. उन्हें कुल तीन हज़ार घंटों के विमान चालन का अनुभव था. बाकी इस मामले में तकनीकी जानकारी की जा रही है. दोनों मृतकों के परिजनों को भेज सूचना दी गयीं है. दोनों गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से एयरक्राफ्ट लेकर निकले थे.

two-pilots-killed-in-trainer-aircraft-crash-in-kanpur

शहर में गंगा बैराज के पास जहां एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ, वहां जो मलबा बिखरा था उससे पुलिस कर्मी अंदाजा लगा रहे थे की किसी वस्तु के भिड़ने से ऐसा हादसा हो सकता है. हालांकि हादसे की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी. वहीं धमाके की आवाज़ के बाद से ग्रामीण बहुत अधिक दहशत में आ गए. ग्रामीणों का कहना था, ऐसा लगा मानो कोई बम धमाका हुआ हो. हादसे के बाद से पुलिस कर्मी ये भी कह रहे थे की रक्षा बंधन से पहले दो परिवारों में गम का माहौल बन गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *