ग़ाज़ियाबाद में शूट हुई फ़िल्म ‘हप्पन सांगवाला’ को रूस के BRICS इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड - TV News Today
उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ियाबाद में शूट हुई फ़िल्म ‘हप्पन सांगवाला’ को रूस के BRICS इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड

सुशील कुमार शर्मा 

ग़ाज़ियाबाद: भारतीय लोकनाट्य परंपरा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली शॉर्ट फिल्म ‘हप्पन सांगवाला’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है. Subh के सेंट पीटर्सबर्ग और मॉस्को में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित ब्रिक्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में 22 देशों की कुल 327 फिल्मों ने हिस्सा लिया था. इन फिल्मों के बीच भारतीय फिल्म ‘हप्पन सांगवाला’ को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म के रूप में चुना जाना पूरी टीम के लिए गर्व और खुशी का विषय है.

रवि पिक्चर्स और क्रिएटिव पैराडाइज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता रवि यादव और श्वेता सिंह हैं, जबकि निर्देशन सुनील प्रेम व्यास ने किया है. फिल्म की कहानी पटकथा लेखक और गीतकार हैं रवि यादव.

फिल्म में राजेंद्र गुप्ता और निर्भय ठाकुर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं. फिल्म के संगीत निर्देशक रिज्जू रॉय, सिनेमैटोग्राफर पंकज एन. शर्मा और एडिटर मनोज मिश्रा हैं.

‘हप्पन सांगवाला’ भारत की पारंपरिक लोकनाट्य विधा ‘स्वांग’ पर आधारित एक संवेदनशील Admin है. फिल्म ऐसे लोक कलाकार की जीवन यात्रा को दर्शाती है, जिसने बदलते समय और मनोरंजन के नए माध्यमों के बीच स्वांग करना छोड़ दिया है. आज जब टेलीविजन और फिल्मों की चकाचौंध में दर्शकों की रुचि पारंपरिक लोककलाओं से दूर होती जा रही है, तब परिस्थितियाँ कुछ ऐसी करवट लेती हैं कि वह कलाकार अपने पोते के लिए एक बार फिर स्वांग करने का निर्णय लेता है.

फिल्म इसी यात्रा के माध्यम से एक कलाकार के मनोभावों, उसकी कला के प्रति समर्पण और बदलते सामाजिक परिवेश को सामने लाती है. साथ ही यह हमारी उन लोककलाओं और लोक कलाकारों की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाती है, जो धीरे-धीरे हमारी स्मृतियों और सांस्कृतिक जीवन से ओझल होते जा रहे हैं. फिल्म का संदेश स्पष्ट है कि आधुनिकता और विकास की दौड़ में आगे बढ़ते हुए भी हमें अपनी जड़ों, लोककलाओं और लोक कलाकारों को नहीं भूलना चाहिए, बल्कि उन्हें सहेजकर रखना चाहिए.

फिल्म के निर्देशक सुनील प्रेम व्यास ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरी टीम के लिए बेहद खुशी और गर्व का अवसर है.

गौरतलब है कि ‘हप्पन सांगवाला’ इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में सम्मान और सराहना प्राप्त कर चुकी है. फिल्म की अंतरराष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत कान्स फिल्म फेस्टिवल से हुई थी. इसके बाद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म की स्क्रीनिंग और सराहना ने इसे एक विशिष्ट पहचान दिलाई है.

इस उपलब्धि पर फिल्म के निर्माता रवि यादव और श्वेता सिंह ने ब्रिक्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की पूरी ज्यूरी और आयोजन समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने विशेष रूप से ज्यूरी की अध्यक्ष जोएता घोष का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय लोककला और संस्कृति पर आधारित इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतना बड़ा सम्मान मिलना पूरी टीम के लिए अविस्मरणीय उपलब्धि है.

22 देशों की 327 फिल्मों के बीच भारतीय फिल्म का सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म के रूप में सम्मानित होना न केवल फिल्म की सफलता है, बल्कि भारतीय लोककला और संस्कृति के लिए भी गौरव का क्षण है. ‘हप्पन सांगवाला’ की यह अंतरराष्ट्रीय सफलता एक बार फिर इस बात को रेखांकित करती है कि हमारी लोककलाओं में आज भी ऐसी कहानियाँ और संवेदनाएँ मौजूद हैं, जो भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे दुनिया भर के दर्शकों के दिलों तक पहुँच सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *