उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा योगी सरकार ने माफिया राज खत्म कर यूपी को सुशासन का मॉडल बनाया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के हर नकारात्मक नॉरेटिव को ना करते हुए बीजेपी के सांसद और विधायक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं.

उन्होंने शनिवार को लखनऊ प्रवास के पहले दिन पार्टी सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे.

bjp national president nitin nabin asked up mp and mla gear up next election 2027

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश दोनों ही विपक्षी सरकारों के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अराजकता के दौर से बाहर निकल चुके हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के किसी भी भ्रामक नैरेटिव का शिकार न हों और पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरें.

नबीन ने कहा कि 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश और 2005 से पहले का बिहार अराजकता, भ्रष्टाचार और जातिवाद के लिए जाने जाते थे. उस समय प्रदेश में विकास नहीं था और हर क्षेत्र में बाहुबली व माफिया समानांतर सत्ता चलाते थे। योगी सरकार ने माफिया राज और अराजकता का अंत कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया. आज उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था और सुशासन का राष्ट्रीय मॉडल बन गया है.

bjp national president nitin nabin asked up mp and mla gear up next election 2027

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष जाति और भ्रम की राजनीति से समाज को बांटना चाहता है. जबकि भाजपा “नेशन फर्स्ट” की विचारधारा के साथ समाज को जोड़ने का काम कर रही है.विपक्ष सोशल मीडिया के जरिए सरकार की उपलब्धियों को दबाने की कोशिश कर रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं, किसानों और महिलाओं की उम्मीदें तोड़ीं. भाजपा सरकार ने उन्हें अवसर, सुरक्षा और सम्मान दिया. केंद्र और राज्य की योजनाओं से लाखों युवाओं को रोजगार और करोड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है.

उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि 2011 में जब हम लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए थे तो हमें रोकने की कोशिश हुई थी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटने के बाद लाल चौक तिरंगे से जगमगा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठन और सरकार में बेहतर समन्वय जरूरी है. सरकार ने 9 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी है. हर पात्र को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री राहत कोष का लाभ मिल रहा है.अगले 6-7 महीने गांव-गांव तक योजनाएं पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण हैं.

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि हम तीसरी बार यूपी में सरकार बनाने जा रहे हैं.उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और बृजेश पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगा.सभी ने 2027 में प्रचंड बहुमत से डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प दोहराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *