Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
बुलंदशहर और नोएडा सहित यूपी के 6 राज्यों में दूसरे चरण का मतदान जारी - TV News Today
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर और नोएडा सहित यूपी के 6 राज्यों में दूसरे चरण का मतदान जारी

उत्तर प्रदेश :8 सीटों पर आज लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. वोटिंग शुरू हो चुकी है. अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदान हो रहा है. इन सीटों पर कुल 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 10 महिला प्रत्याशी भी हैं. इन सीटों पर कुल 1 करोड़ 67 लाख 77 हजार 198 वोटर हैं.

गाजियाबाद में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री और सांसद वीके सिंह ने पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया. मतदान के बाद वीके सिंह ने कहा कि गाजियाबाद की जनता को मेरा संदेश है कि अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें. वहीं कम वोटिंग प्रतिशत पर उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है लोग धीरे-धीरे घर से निकल रहे हैं. गाजियाबाद में सुबह 11 बजे तक 23.19 प्रतिशत मतदान हुआ.

जिले के संगम विहार की रहने वाली अनामिका दुल्हन बन बूथ पर वोट डालने पहुंचीं. उन्होंने बताया कि उनकी शादी है, लेकिन राष्ट्र धर्म के बाद ही कोई धर्म आता है. इसलिए शादी के लिबास में ही आकर मतदान किया. देश के विकास. सफाई और महिला सुरक्षा पर मतदान किया है. गाजियाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कवि नगर स्थित मतदान केंद्र पर परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया.

मतदान केंद्र पर मतदान करने वाले पहले मतदाता बने अतुल गर्ग. मतदान के बाद अतुल गर्ग ने कहा की 1971 से अब तक मैं हमेशा मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया है. पोती-पोता भी मतदान प्रक्रिया को देख सकें और इसका महत्व समझ सके इसलिए उन्हें भी साथ लाया हूं. जीत को लेकर पूरी तरह से अस्वस्थ हूं.

इस सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान हुआ. बूथों पर वोटरों को लाइन लगी है. कड़ी धूप में भी वोटर उत्साहित नजर आ रहे हैं. यहां से डॉ.महेश शर्मा को फिर से टिकट दिया है. बसपा की ओर से राजेंद्र सोलंकी मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी ने इस सीट से महेन्द्र नागर को टिकट दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *