उत्तराखंड: पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, भंगलवाड़ गांव के 8 लोगों की मौत, 4 घायल - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड: पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, भंगलवाड़ गांव के 8 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसा रिखणीखाल थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरा एक वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में 12 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं. हादसा रिखणीखाल से करीब 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप हुआ, जहां एक इको वैन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रिखणीखाल को सूचना मिली कि इको वाहन संख्या UK15 TA 2152 रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों ने चार घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. वहीं, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुलिस ने पुष्टि की है. हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उसमें 7 महिलाएं हैं और एक चालक हैं. सभी भंगलवाड़ गांव के रहने वाले थे.

मृतकों का विवरण-

  1. कांति देवी (45 वर्ष, पत्नी दिनेश चंद्र निवासी भंगलवाड़).
  2. रेखा देवी (42 वर्ष, पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़).
  3. सुमित्रा देवी (50 वर्ष, पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़).
  4. सुनीता देवी (45 वर्ष, पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़).
  5. धनेश्वरी देवी (46 वर्ष, पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़).
  6. सरोजनी देवी (38 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़).
  7. रजनी देवी (उम्र 25 वर्ष, निवासी भंगलवाड़).
  8. अनिल देबराड़ा (उम्र 48 वर्ष, पुत्र जयानंद निवासी भंगलवाड़)-चालक.

बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरकर वापस अपने गांव में जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में ही कलवाड़ी गांव के पास ये हादसा हो गया और 8 लोगों की जान चली गई. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से अ​धिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल भिजवाया गया. वहीं मृतकों का पंचनाम भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

घायलों का विवरण-

  1. शशि देबी (पत्नी गजेंद्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 35 वर्ष).
  2. शकुंतला देवी (पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष).
  3. जगदीश सिंह (पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़).
  4. सत्यवती देवी (पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़ उम्र 36 वर्ष).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *