Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
नोएडा सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन आम जनता द्वारा किया गया, दौड़ाई गई गाड़ियां - TV News Today
उत्तर प्रदेश

नोएडा सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन आम जनता द्वारा किया गया, दौड़ाई गई गाड़ियां

उत्तर प्रदेश: दिल्ली और नोएडा की जनता पिछले काफी टाइम से नोएडा में बन रहे पर्थला ब्रिज के खुलने का इंतजार कर रही  थी. मगर नोएडा प्राधिकरण ने इस ब्रिज का उद्घाटन कर इसे नहीं खोला तो आम जनता ने खुद ही इसका उद्घाटन कर दिया. पर्थला ब्रिज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग पर्थला ब्रिज पर लगे बैरियर को हटा देते हैं.

फ्लाईओवर की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है, जो सभी मानकों पर खरी उतरी है. फ्लाईओवर खुलने से पहले शाहबेरी रोड पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने के साथ ही टूटी नालियों को ठीक कराया जाएगा, ताकि सड़क थोड़ी और चौड़ी हो सके और आसानी से गुजर सकें. यह बात ट्रैफिक पुलिस ने अथॉरिटी को कहा था.

अभी तक अतिक्रमण हटाने के साथ ट्रैफिक पुलिस के दिए सुझावों को संबंधित अथॉरिटी ने पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है. वहीं अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस ब्रिज के खुलते एफएनजी समेत ग्रेनो वेस्ट की ओर से किए गए डायवर्जन को समाप्त कर दिया जाएगा. फ्लाईओवर से वाहन चालकों के सफर में भी 30 से 40 मिनट समय की बचत होगी.

Parthala roundabout पर केबल सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया है. यह देखने में बेहद खूबसूरत है. इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2023 की शुरुआत में जनता को सौंपने की तैयारी थी, लेकिन बनने के बाद भी नहीं सौंपा गया. इस ब्रिज तक पहुंचने के लिए ग्रेटर नोएडा की तरफ 207 मीटर लंबा रैंप बन रहा है. नोएडा की तरह रैंप की लंबाई 287 मीटर है. इसमें 220 गर्डर और तीन पिलर हैं. फ्लाईओवर की लंबाई कुल 600 मीटर है और इस पर 6 लेन सड़क है. इस ब्रिज के बन जाने के बाद वाहन चालकों के सफर के समय में 30 से 45 मिनट की बचत होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *