CM धामी के मुरीद हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ? सराहना में कहे ये शब्द और दी यह सलाह - TV News Today
उत्तराखंड

CM धामी के मुरीद हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ? सराहना में कहे ये शब्द और दी यह सलाह

उत्तराखंड: उत्तरकाशी प्रवास के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ ऐसा किया कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके. सीएम धामी शनिवार और रविवार को उत्तरकाशी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने मंडुवे के बीज की बुआई की. पूर्व सीएम हरीश रावत ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खूब तारीफ की.

साथ ही उन्होंने सलाह भी दी कि कांग्रेस सरकार के दौरान मंडुवे को प्रोत्साहन देने की जो नीति बनाई गई थी, उसे फिर से लागू किया जाना चाहिए. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि मुख्यमंत्री को मंडुवे की बुआई करते देख उन्हें अच्छा लगा. कांग्रेस सरकार के दौरान मंडुवे के समर्थन मूल्य समेत सारे मोटे अनाज और मिर्च की खेती में बोनस देने की योजना शुरू की गई थी.

एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाता था. मौजूदा सरकार ने सारी योजनाएं समाप्त कर दी है. मंडुवा अब खूब प्रचारित हो रहा है। हरीश रावत ने कहा कि राजनीति में पार्टी से परहेज होता है लेकिन योजनाओं से परहेज नहीं होता. उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि अभी मंडुवा बोने वाले गायब हो रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाएं फिर से शुरू की जानी चाहिए.

बता दें कि रविवार सुबह सीएम धामी ने उत्तरकाशी प्रवास के दौरान एक खेत में पावर वीडर चलाया और मंडुवे का बीज बोया. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। विरोधी पक्ष के लोग भी उनके इस काम को सराह रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *