16 अक्टूबर गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी, सुंदरदीप कॉलेज में मतदाता सम्मेलन और पुराने बस अड्डे का करेंगे निरीक्षण - TV News Today
उत्तर प्रदेश

16 अक्टूबर गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी, सुंदरदीप कॉलेज में मतदाता सम्मेलन और पुराने बस अड्डे का करेंगे निरीक्षण

गाजियाबाद: मेरठ सहारनपुर खंड के स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारी के बीच भाजपा ने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति तेज करदी है. पार्टी और संगठन के पदाधिकारी के साथ-साथ शिक्षकों और स्थानक मतदाताओं को भी सक्रिय रूप से जोड़ने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को गाजियाबाद में मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदाताओं से संवाद करेंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के सुंदरदीप कॉलेज में मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेरठ सहारनपुर खंड के विभिन्न जिलों के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है. पार्टी के पदाधिकारी को आयोजन और मतदाताओं की भागीदारी से जुड़े जिम्मेदारियां सौंपी गई है. मेरठ सहारनपुर खंड के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नगर के मुताबिक, संगठन के पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं. दोनों मंडलों से 20 हजार से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए स्थानीय स्तर पर संपर्क और सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एम. ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक की और प्रस्तावित दौरे की दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

बता दें कि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नगर ने सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक धर्मेश तोमर, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *