गाजियाबाद: सर्दियों के मौसम में गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स अक्सर खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है. जिसके चलते बच्चों बुजुर्गों और साथ संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बढ़ते प्रदूषण के बीच अब जिले में ग्रीन एरिया बढ़ाने की दिशा में बड़े स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं. वृक्षरोपण महायज्ञ 2026 के तहत गाजियाबाद को शासन स्तर से 10 लाख 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है.
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन और वन विभाग ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 10 लाख 91 हजार पौधे लगाने की तैयारी की है. इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 12 जुलाई को जिले के 1040 स्थान पर एक साथ पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा. जिसमें से 11 स्थल वन विभाग से संबंधित है जबकि शेष स्थल 27 अन्य विभागों के अधीन है.

