दिल्‍ली-एनसीआर

चिलचिलाती धूप ने नोएडा को लिया लू की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जिला अस्पताल में विशेष तैयारियां

नोएडा: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं. अचानक बढ़ी इस भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिसका सीधा असर अब अस्पतालों में बढ़ती भीड़ के रूप में देखने को मिल रहा है. कई दिनों से जहां पारा 40 डिग्री पहुंच गया था, वही कल शुक्रवार को कुछ देर के लिए हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी. पर आज शनिवार को एक बार फिर गर्मी और सूरज की तेजी ने मौसम को बदल कर रख दिया हैं. फिर से गर्मी का असर देखा जा सकता हैं.

गर्मी बढ़ते ही नोएडा के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. हीट वेव यानी लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ पर है. प्रशासन ने न केवल गर्मी से होने वाली बीमारियों के लिए दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया है, बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड भी तैयार कर दिया है.” यह जानकारी जिला अस्पताल कि सीएमएस डाक्टर अजय राणा ने दी.

गौतमबुद्ध नगर के CMS डॉ. अजय राणा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उनका कहना है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें. ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें और भरपूर पानी पिएं. बाहर निकलते समय सिर को गीले कपड़े से ढकें और आंखों पर काला चश्मा जरूर लगाएं. तबीयत बिगड़ने या घबराहट होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *