दिल्ली एनसीआर में ठंड की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का दिखने लगा असर,कोहरे की चादर में लिपटा शहर - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर में ठंड की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का दिखने लगा असर,कोहरे की चादर में लिपटा शहर

दिल्ली: दिल्ली में मौसम साफ और सर्द बना हुआ है. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई बारिश के बाद अब तापमान में बड़ी गिरावट आई है और ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं दिल्ली में बारिश के बाद भी अब एक बार लेवल में कोई सुधार नहीं है राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषण होती नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि साल 2023 के बाद सबसे कम है और सीजन के औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।साल 2023 में 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मुख्य तौर पर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है हालांकि आने वाले दिनों में भी कमोबेश इसी प्रकार का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम ठंड शुरू हो गई हालांकि दिन में तेज धूप अभी भी गर्मी का एहसास करवा रही है.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 178, गुरुग्राम में 193, गाजियाबाद में 185, ग्रेटर नोएडा में 212 और नोएडा में 198 अंक पर बना हुआ है। राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है। जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *