दिल्ली: LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. पिछले कुछ दिनों से लोगों के मन में यह चिंता थी कि ईरान में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी का असर गैस की कीमतों पर पड़ेगा या नहीं. अब नई कीमतों के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है. मुंबई में इसका दाम लगभग 3,024 रुपये और कोलकाता में करीब 3,201.50 रुपये पहुंच गया है. यह बढ़ोतरी काफी ज्यादा मानी जा रही है और इसका असर सीधे होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कारोबारों पर पड़ेगा, जहां इस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है.

