दिल्‍ली-एनसीआर

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों को अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ महिलाओं को भी प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं. वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है.

नई टीम में बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है. राष्ट्रीय महामंत्रियों की सूची में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया शामिल हैं.

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में कई बड़े नाम

बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एस. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

संदीप पाठक समेत 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए डॉ. संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. उनके अलावा कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेश, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है.

मोर्चों और मीडिया-सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव

नई टीम में युवा, महिला, ओबीसी, किसान, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. डॉ. हेमांग जोशी, रूप कुमारी चौधरी, अमरपाल मौर्य, बंसीलाल गुर्जर, शिवेश कुमार राम, डॉ. मन्नालाल रावत और कुंवर बासित अली को क्रमशः इन मोर्चों की जिम्मेदारी दी गई है.

मीडिया की कमान अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक के रूप में दी गई है, जबकि आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दीपक म्हस्के को मिली है. प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे.

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश दिखाई दे रही है. पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में नई टीम की भूमिका अहम रहने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *