जल्द ही नई रोजगार नीति लाएगी सरकार, सीएम ने कहा- दो लाख से ज्यादा देंगे स्वरोजगार - TV News Today
उत्तराखंड

जल्द ही नई रोजगार नीति लाएगी सरकार, सीएम ने कहा- दो लाख से ज्यादा देंगे स्वरोजगार

उत्तराखंड: प्रदेश में सरकार नई रोजगार नीति लाने की तैयारी में हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षित व प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार राज्य में जल्द ही नई रोजगार नीति लाने पर विचार कर रही है.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य के शिक्षित व प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार राज्य में जल्द ही नई रोजगार नीति लाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दो लाख से ज्यादा युवाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा. सीएम ने कहा भिवष्य में नई रोजगार नीति लाने पर विचार किया जा रहा है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नई रोजगार नीति लाने की बात कही. सीएम धामी ने सोमवार को प्राविधिक शिक्षा के 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. धामी ने कहा कि पीएम मोदी के संकल्प के तहत अगले एक साल में प्रदेश में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसीक्रम में प्रदेश के सभी खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है. आने वाल समय में सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा.

सीएम धामी ने स्वरोजगार पर बात करते हुए कहा कि प्रदेस में दो लाख से ज्यादा स्वरोजगार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए लगातार विज्ञप्तियां निकाली जा रही हैं. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्वरोजगार को मिलाकर यह लाखों में हो जाएगा.

उद्यानिकी क्षेत्र में प्रदेश में 18 हजार पॉलीहाउस दिए जा रहे हैं. इसमें से इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। इसके साथ ही नई पर्यटन नीति से भी एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *