उत्तराखंड: मसूरी के रहने वाले शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 (लाइफटाइम अचीवमेंट) से समानित किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों उन्हें यह सम्मान मिला.
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिव प्रसाद चमोली को उनके निरंतर समर्पण, महत्वपूर्ण योगदान और अद्वितीय साहसिक भावना के सम्मान में ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2024’ लाइफटाइम अचीवमेंट यानी जीवन पर्यंत उपलब्धि से सम्मानित किया. उनकी उपलब्धियों में ‘इंडो-न्यूजीलैंड हिमालयन ट्रेवर्स’ और ‘इंडो-जापानी ब्रह्मपुत्र राफ्टिंग अभियान’ का नेतृत्व करना शामिल है.
President Droupadi Murmu confers Tenzing Norgay National Adventure Award, 2024 for Lifetime Achievement on Shri Shiv Prasad Chamoli in recognition of his sustained commitment, significant contribution and unmatched spirit of adventure. His accomplishments include leading the… pic.twitter.com/FQ6M4knUbu
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 13, 2026
शिव प्रसाद चमोली की बात करें तो वे साहसिक खेल विशेषज्ञ, पर्वतारोही, स्कीयर, राफ्टिंग विशेषज्ञ और पूर्व आईटीबीपी अधिकारी हैं. उन्होंने मसूरी के कैंपटी फॉल में हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट की स्थापना की. जिसमें 21,000 से ज्यादा युवाओं और 1,420 से ज्यादा एनडीआरफ, पुलिस, होमगार्ड के जवानों को पर्वतीय बचाव एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है.
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 के साथ राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए. यह पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं. साल 2025 के लिए 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था.
राष्ट्रपति मुर्मू ने एथलीट तेजस्विन शंकर और प्रियंका गोस्वामी, शतरंज खिलाड़ी दिव्या जितेंद्र देशमुख, हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और कबड्डी खिलाड़ी पूजा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया, फुटबॉल खिलाड़ी इसाया अरुमैनायगम को लाइफटाइम श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार दिए.
इसके अलावा उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. जिसमें परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा नंदकुमार चव्हाण को नियमित श्रेणी एवं धर्मेंद्र सिंह यादव और वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया.
वहीं, खेलों को बढ़ावा देने और उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान दिया गया. जबकि, बलजीत कौर और रिमो साहा समेत 4 लोगों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 से नवाजा गया.

