मुख्य सचिव डाँ एस एस संधू ने लिया केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओ का हवाई जायजा - TV News Today
उत्तराखंड

मुख्य सचिव डाँ एस एस संधू ने लिया केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओ का हवाई जायजा

उत्तराखंड: जनपद रुद्रप्रयाग के एक दिवसीय दोरे पर पहुँचे सूबे के मुख्य सचिव डाँ एसएस संधू एंव जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा धाम चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया.

आपको बता दे कि राज्य के मुख्य सचिव द्वारा केदारनाथ धाम के हवाई सर्वेक्षण के बाद रुद्रप्रयाग मे स्थानीय होटल में यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एस.सी.लोनिवि राजेश शर्मा को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में जो भी पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर से कोई कार्यवाही की जानी है तो उसके लिए उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए.

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की अभी तक की गई तैयारीयो की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा केदारनाथ पैदल मार्ग में समुचित स्वास्थ्य एवं सफाई सुविधा सुनिश्चित कराई जाए तथा सोनप्रयाग में यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए. उन्होंने संचालित होने वाली हैली सेवा कंपनियों के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए तथा हैली कंपनियों में किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *