ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ने 111 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रशाद वितरित किया - TV News Today
उत्तर प्रदेश

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ने 111 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रशाद वितरित किया

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद : ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा संचालित रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर स्थित इन्दु शिशु विद्या सदन में नवरात्र में सप्तमी के दिन मां कालरात्रि का वंदन कर 111 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया. प्रसाद में सभी को व्रत का नमकीन, चिप्स, पेठा, फ्रूटी, टाफियां, कापियां, पेंसिल,रबर,शोफनर, केले और पानी की बोतलें प्रदान की गई. नर्सरी, केजी व प्रथम क्लास के बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए गये. बताया गया कि द्वितीय से पंचम क्लास तक के बच्चों को स्कूल बैग पहले ही वितरित कर दिये गये थे.

स्कूल बैग भारतीय डाक विभाग से सेवानिवृत निरंजन शर्मा ने वितरित किए. सभी बच्चों को दक्षिणा के रूप में 50/- रूपये ट्रस्ट व स्कूल के मुख्य संरक्षक मेघ राज अरोड़ा ने प्रदान किए. उन्होंने बताया कि स्कूल के लिए बड़ी जगह लेने के लिए ट्रस्ट प्रयासरत है. स्थान कम होने के कारण हम स्कूल में दाखिला लेने के इच्छुक बच्चों का दाखिला नहीं दे पा रहे हैं. विदित हो इस स्कूल द्वारा गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों को शिक्षा व संस्कार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है. बच्चों के परिवारों से मात्र मासिक फीस ही ली जाती है. किताब कापियां, बस्ता,गर्मी- सर्दी की ड्रेस, जूते- जुराबें ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर वितरित की जाती हैं तथा माह में दो बार बच्चों को भरपेट भोजन का भी प्रयास किया जाता है.

कन्याओं का पूजन व प्रसाद वितरण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मेघराज अरोड़ा, स्वरूप नारायण, मुन्नी लाल बरनवाल, द्रोपदी बरनवाल,बाल किशन कुकरेजा, प्रीति कुकरेजा, मंत्री आमोद कपूर, कोषाध्यक्ष एम. एल. त्रिपाठी, कार्यलय प्रमुख बी.डी.सागर, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा (स्वतन्त्र पत्रकार), ट्रस्ट की सचिव एवं स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी,सुधा रानी , सुशीला सागर,योग शिक्षिका अर्चना शर्मा,उप प्रधानाचार्य मंजू मल्होत्रा, शिक्षिका शिवानी, प्रिया,शिक्षक एस.के.उपाध्याय, राजेश सिंह व आयुष कुमार ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *