दिल्ली-एनसीआर: शुक्रवार सुबह की तेज गर्मी के बाद देर शाम मौसम ने करवट ली. शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद कई जगहों पर बादल छा गए और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चली. इसके बाद बौछारे पड़ने लगी. कई जगहों पर ओले गिरने की भी सूचना मिली. इससे पहले दोपहर के समय मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरा वीकेंड राहत भरा रहेगा. इस बीच तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश होने का भी अनुमान है. इससे सोमवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा. पालम में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, लोदी रोड में 40.4 डिग्री, रिज में 41.5 डिग्री, आया नगर में 41.2 और फरीदाबाद में 40.1 डिग्री दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे. गर्जन वाले बादल बनने और बिजली चमकने की संभावना के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और हल्की वर्षा होने का भी पूर्वानुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं. अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी. तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह 7:00 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 156, गाजियाबाद में 136, ग्रेटर नोएडा में 128, गुरुग्राम 124 और नोएडा में 104 अंक बना हुआ है. दिल्ली के 5 इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर 300 के बीच में बना हुआ है. वजीरपुर में 219, पटपड़गंज में 216, मुंडका में 208, लोधी रोड में 213, जहांगीरपुरी में 217 अंक बना हुआ है.
दिल्ली के अन्य और अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. अलीपुर में 175, आनंद विहार में 180, अशोक विहार में 169, आया नगर 192, बवाना में 181, चांदनी चौक 142, मथुरा रोड में 167, बुराड़ी क्रॉसिंग 134, द्वारका सेक्टर 8 में 164, डीटीयू 149, आईजीआई एयरपोर्ट में 141, दिलशाद गार्डन 130, आईटीओ में 119, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 152, लोधी रोड में 145, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 149, मंदिर मार्ग में 113, नजफगढ़ में 157, नरेला में 175, नेहरू नगर में 176, नॉर्थ कैंप 149, एनएसआईटी द्वारका 156, ओखला फेस 2 में 188, आरके पुरम में 182, रोहिणी में 178, शादीपुर में 176, सिरी फोर्ट में 182, श्री अरविंद मार्ग में 168 अंक बना हुआ है.

