उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरठ लोकसभा सीट से इस बार टीवी सीरियल रामायण के ‘राम’ अर्थात अरुण गोविल को चुनाव मैदान में उतर गया है. सोमवार को उनके समर्थन में रामायण के अन्य कलाकार भी रोड शो करेंगे. बताया जा रहा है की धारावाहिक रामायण में अरुण गोविल के साथ काम करने वाले कलाकार सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से मेरठ में रोड शो करेंगे. इस दौरान लोगों से अरुण गोविल को वोट देने की मांग करेंगे.
दरअसल, धारावाहिक में अरुण गोविल ने जहां राम का किरदार निभाया है. वहीं लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया है। ऐसे में सोमवार को तीनों लोग एक साथ मेरठ की सउ़कों पर दिखाई देंगे. यह भी बता दें कि धारावाहिक में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अभी भी अभिनेता हैं. वहीं सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद हैं. इस बार बीजेपी ने अरुण गोविल को चुनाव मैदान में उतारा है.
टीवी पर प्रसारित होने वाले रामायण धारावाहिक का लोगों में इतना क्रेज रहा कि लोग अरुण गोविल को ही राम समझते हैं। इसके अलावा सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को भी लक्ष्मण और सीता समझते हैं.
ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार लड़ रहे अरुण गोविल के साथ यदि दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी प्रचार करते हैं तो इसका फायदा अरुण गोविल को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा बताया गया कि अरुण गोविल के रोड शो को सांस्कृतिक धरोहर यात्रा का नाम दिया गया है। तीनों कलाकार शाम 3:30 बजे मेरठ में रोड शो प्रारंभ करेंगे.

