उत्तर प्रदेश: बोर्ड 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित होते ही जहां विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों सहित सभी अभिभावकों और गुरुजनों को बहुत बहुत बधाई दी.
यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई.
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई!
आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है।…
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 20, 2024
आप सभी नए उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम भविष्य हैं. ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है. मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे. शनिवार को यूपी बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की, जिसमें दसवीं में 89.55 प्रतिशत तो इंटर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से 09 मार्च, 2024 के मध्य कुल 8,265 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थीं. वहीं, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च, 2024 से 30 मार्च, 2024 के मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्धारित कुल 259 मूल्यांकन केंद्रों पर मात्र 12 कार्य दिवसों में संपन्न हुआ.

