उत्तर प्रदेश: देश भर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी में 500 साल बाद विराजे रामलला का बड़ा ही दिव्य तिलक किया गया. अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर रामलला की मूर्ति के माथे का सूर्य की किरण से अभिषेक किया गया, जिसे ‘सूर्य तिलक’ के नाम से जाना जाता है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामाएं दी, इसके साथ ही अयोध्या में रामलला के अद्भुद सूर्य तिलक का वीडियो शेयर किया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए संदेश लिखा भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
सत्यसंधान, निर्वानप्रद, सर्वहित, सर्वगुण-ज्ञान-विज्ञानशाली।
सघन-तम-घोर-संसार-भर-शर्वरी नाम दिवसेश खर-किरणमाली॥सूर्यकुल भूषण श्री रामलला के ललाट पर सुशोभित भव्य 'सूर्य तिलक' आज अखिल राष्ट्र को अपने सनातन गौरव से आलोकित कर रहा है।
जय जय श्री राम! pic.twitter.com/t0dO26tS1F
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 17, 2024
शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है. जय-जय श्री राम!

