दिल्ली: आज 17 नवंबर, 2026 को हमारे विद्यालय डी.ए.वी. विद्यालय के मुख्य प्रांगण में छठ पर्व के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था से जोड़ना था.
कार्यक्रम में मंच पर विद्यालय के अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रबंधक गिरिजेश रस्तोगी, मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्रधानाचार्य ओ.पी. यादव, गणित आचारु सतीश शर्मा* और दिनेश चंद शर्मा मंचासीन रहे. इसके साथ ही सभी शिक्षकगण और छात्र उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और छठ माता की वंदना से हुई. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने छठ पर्व के महत्व और सूर्य उपासना की जानकारी ग्रहण की.

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कौशल मिश्रा ने छठ पर्व को अनुशासन, स्वच्छता, संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताया. उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति पर गर्व करने और उसे सहेजकर रखने की प्रेरणा दी.
गणित आचार्य सतीश शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि साइमन कमीशन के विरोध में 30 अक्टूबर 1928 को लाहौर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए लाला लाजपत राय ब्रिटिश पुलिस के लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में एक-एक कील साबित होगी.” लाठीचार्ज के कारण लगी गंभीर चोटों से उबर न पाने के कारण 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया. उनकी शहादत से आक्रोशित होकर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर आज़ाद ने इस घटना का बदला लेने के लिए ब्रिटिश पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्या की योजना बनाई थी.

अध्यक्ष नरेश शर्मा ने छठी मैया के बारे में बताया कि प्रियव्रत और रानी मालिनी को संतानहीनता के दुख से उबारने के लिए महर्षि कश्यप के यज्ञ के बाद मृत शिशु को देवी षष्ठी (देवसेना) ने जीवनदान दिया था, जिसके बाद से यह व्रत प्रचलित हुआ.
प्रबंधक गिरिजेश रस्तोगी ने भी कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यकर्म में भाजपा शाहदरा जिला से शुभम जैन भी उपस्थित रहे. मंच का संचालन रेणु शर्मा ने किया, कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सूर्य देव को नमन किया. कार्यक्रम अत्यंत सफल, अनुशासित और प्रेरणादायक रहा.

