दिल्ली: शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में मंगलवार को एक पुरानी इमारत ढहने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:09 बजे विवेक विहार थाने में बिल्डिंग गिरने और उसके मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की पीसीआर कॉल मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. CAT एंबुलेंस की मदद से मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया.
#WATCH | Delhi | An old house collapsed in the Jwala Nagar area, under the jurisdiction of the Vivek Vihar police station in the Shahdara district, today. Teams from the Fire Department and Delhi Police, and ambulance services rushed to the site and rescued 7-8 people. A… pic.twitter.com/iCqfJkg7FQ
— ANI (@ANI) November 17, 2026
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में तीन वर्षीय खुशबू और 30 वर्षीय पिंटू को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, 27 वर्षीय लड्डू उर्फ देवांश, 35 वर्षीय विकेश, 25 वर्षीय आकाश और 22 वर्षीय दिलीप उर्फ डिम्पा घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, इमारत सुरेंद्र सिंह की है और हादसे का शिकार हुए सभी छह लोग यहां किरायेदार के रूप में रह रहे थे.
Delhi: A two-storey building collapsed in the Jwala Nagar area of Vivek Vihar in Shahdara district pic.twitter.com/w7boh36gwh
— IANS (@ians_india) November 17, 2026
वहीं, शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया. मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
नॉर्थ MCD के चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी. इस घटना में तीन महीने के एक बच्चे की मौत हो गई है.

