राहुल-प्रियंका का आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो पेड़ के नीचे बैठकर शुरू किया धरना - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

राहुल-प्रियंका का आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो पेड़ के नीचे बैठकर शुरू किया धरना

दिल्‍ली: INDIA ब्लॉक के सांसद संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने संसद मार्ग पर नीति आयोग के सामने, आकाशवाणी भवन की तरफ जाने वाले रास्ते पर उन्हें रोक दिया. इसके बाद राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया. इसके बाद फिर राहुल और प्रियंका दोनों आकाशवाणी भवन के गेट से परिसर के अंदर चले गए.

आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और अन्य नेता गेट नंबर 4 के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए. पुलिस ने परिसर खाली करने को कहा, लेकिन नेता वहीं धरने पर बैठे रहे. उनका कहना था कि उन्हें आगे बढ़कर चुनाव आयोग के मुख्यालय तक जाना है.

INDIA ब्लॉक का मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में था. विपक्षी सांसदों का आरोप है कि SIR और मतदाता पंजीकरण से जुड़े Form 6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठे हैं. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उसने Form 6 के किसी बदले हुए प्रारूप को मंजूरी नहीं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *