उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने शुरू की मोबाइल वैन सेवा, अब घर के पास ही निपटेंगे सारे काम

गाजियाबाद: कमला नेहरू नगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. विशेष अभियान के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में पासपोर्ट मोबाइल बैंक की तैनाती की जाएगी. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का यह कदम न केवल सुलभ है बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बढ़ती पासपोर्ट की मांग के बीच सेवाओं को तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र मेरठ में पासपोर्ट मोबाइल वैन 7 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच उपलब्ध रहेगी. इसके बाद डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र सहारनपुर में 15 से 17 अप्रैल 2026 तक और मुख्य डाकघर मुजफ्फरनगर में 28 से 30 अप्रैल 2026 तक पासपोर्ट मोबाइल बैंक की तैनाती की जाएगी. इस दौरान नागरिक पासपोर्ट आवेदन दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूर्ण हो सकेंगी.

चलता-फिरता पासपोर्ट ऑफिस

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा) के मुताबिक, विशेष अभियान विदेश मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप चलाया जा रहा है. हाल के समय में पासपोर्ट की मांग में काफी वृद्धि हुई है. जिसके चलते अपॉइंटमेंट मिलने में देरी हो रही थी. मोबाइल वैन के माध्यम से इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया है ताकि अधिक से अधिक आवेदकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध हो सके. पासपोर्ट कार्यालय द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक करें और इस अवसर का लाभ उठाएं.

गाजियाबाद के स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 सालों के पासपोर्ट बनाए जाते हैं. सभी जिलों के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र काउंटर बने हुए हैं. प्रत्येक जिले में प्रतिदिन 40 से 100 अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाते हैं. ऐसे जिले जहां पर अपॉइंटमेंट की डेट काफी दोनों के बाद की मिल रही है वहां इस वन को भेज कर लोगों राहत उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि पेंडेंसी को काम किया जा सके.

अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पासपोर्ट मोबाइल वैन के माध्यम से केवल सामान्य प्रक्रिया में आवेदन करने वाले आवेदक ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. तत्काल सेवा के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को कार्यालय में आकर ही फार्म जमा करने होंगे. बता दे, गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से गाजियाबाद गौतमबुधनगर, बुलंदशहर, बागपत, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली और सहारनपुर समेत कुल 13 जिलों के पासपोर्ट जारी होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *