उत्तराखंड

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, दो महीने के लिए येलो अलर्ट

उत्तराखंड: अगले 2 महीने के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. क्योंकि, राज्य में हीट वेव की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली कि मई और जून में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. मौसम विभाग ने इसे लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की, जिससे हीट वेव से बचाव को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं. मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक, रोहित थपलियाल ने जानकारी दी है कि अगर मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस है, तो पहाड़ों पर 30 डिग्री सेल्सियस होगा. इससे हीट वेव की संभावना बढ़ जाती है.

वहीं, अगर बात करें शनिवार के मौसम की तो सुबह से ही मौसम ने अपना मूड बदल लिया है. शुक्रवार को सीजन के सबसे गर्म दिन के बाद आज सुबह से ही काले बादल छाए और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में झोंकेदार तेज हवाओं को लेकर येलो लाइट जारी किया है. क्योंकि, कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है. ओलावृष्टि होने से तैयार फसल वाले किसानों को नुकसान हो सकता है.

बडकोट यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी मौसम का मिजाज बदला। यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बड़कोट तहसील क्षेत्र में आसमान में गर्जन के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *