उत्तराखंड

उत्तराखंड पहुंचे सचिन तेंदुलकर, सिडकुल में किया सोलर प्लांट का किया शुभारंभ

उत्तराखंड: पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंच गए हैं. यह उनका कुमाऊं में पहला दौरा है. आज गुरुवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन ने औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया. उन्होंने प्लांट के मैनेजमेंट से मुलाकात की और प्लांट के बारे में कई जानकारी भी ली.

बताजा जा रहा है कि सचिन रामनगर में जिम कॉर्बेट और फिर कैंची धाम में बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन कर सकते हैं. आज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सुबह 11 बजे चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट में सचिन तेंदुलकर का स्वागत सोलर प्लांट के मैनेजमेंट द्वारा किया गय. इसके बाद वह औद्योगिक नगरी रुद्रपुर के सिडकुल पहुंचे और सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट 10 एकड़ में फैला है.

सचिन तेंदुलकर रामनगर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी जा सकते हैं. जिम कॉर्बेट में वह जंगल सफारी कर सकते हैं. जबकि 29 मार्च को वह कैंची धाम दर्शन और सरोवर नगरी नैनीताल के लिए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर का पंतनगर आने का कार्यक्रम था. लेकिन दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उनका कार्यक्रम टल गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *