केदारनाथ- बदरीनाथ धाम में रील्स पर लगेगी लगाम, मंदिर समिति ने लिया फैसला - TV News Today
उत्तराखंड

केदारनाथ- बदरीनाथ धाम में रील्स पर लगेगी लगाम, मंदिर समिति ने लिया फैसला

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में रील्स बनाने और यूट्यूब, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मुद्दे पर मंदिर समिति ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. मंदिर समिति ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए प्रशासन को पत्र लिखा है. खत में कहा गया है कि देश विदेश में रहने वाले हिन्दुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रील्स बनाने वालों पर कठोर निगरानी रखते हुए जरूरी कार्रवाई करें.

दरअसल कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर के कई वीडियो सुर्खियां बनी. इसमें लोग वहां पर शूटिंग करते हुए दिखाई दिए और रील्स बनाई. इसको देखते हुए केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति ने कहा कि कि अब अगर कोई भी व्यक्ति केदारनाथ मंदिर में वीडियो बनाता पाया गया, तो उसके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मंदिर समिति ने पुलिस से इस मामने में कार्रवाई करने की मांग की.

बताया जा रहा है कि समिति अब केदारनाथ मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाने पर भी बैन लगाने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद यहां आने वाले श्रद्धालु अब न तो मंदिर के अंदर मोबाइल ले जा सकेंगे और न ही वीडियो बना सकेंगे.

केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी की ओर से केदारनाथ धाम पुलिस चौकी को इस मामले पत्र लिखा गया है. पत्र के अनुसार, केदारनाथ धाम परिसर के अंतर्गत धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शार्ट वीडियो, इंस्टाग्राम रील्स पर कड़ी निगरानी रखते हुए जरूरी कार्रवाई होगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ मंदिर परिसर में अभी श्रद्धालु मोबाइल फोन स्विच ऑफ करने के बाद ही प्रवेश कर सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि मंदिर प्रशासन  की ओर से अब श्रद्धालुओं का फोन मंदिर परिसर के बाहर रखने का इंतजाम किया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी केदारनाथ धाम में इस तरह वीडियो वायरल हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *