सीएम धामी की सख्ती का असर,पीसीसीएफ हॉफ बोले वन भूमि अतिक्रमण अभियान को करें तेज - TV News Today
उत्तराखंड

सीएम धामी की सख्ती का असर,पीसीसीएफ हॉफ बोले वन भूमि अतिक्रमण अभियान को करें तेज

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक ने उत्तराखंड वन विभाग के वेस्टर्न सर्कल के पांचों डीएफओ को तलब किया और अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा की.

हल्द्वानी के वेस्टर्न सर्कल के पांचों वन प्रभागों के अधिकारियो के साथ साथ वेस्टर्न सर्कल के वन संरक्षक दीप चंद आर्य, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं प्रसन कुमार पात्रों, अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.पराग मधुकर धकाते भी मौजूद रहे.

मलिक ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री, अतिक्रमण हटाने की वर्तमान गति से संतुष्ट नहीं है. लिहाजा ये अभियान तेज किया जाना चाहिए. श्री मलिक ने मुख्य रूप से गुज्जरों द्वारा कब्जाई गई वन भूमि के बारे में तराई क्षेत्र के वन अधिकारियों को पूछा कि ये लोग कैसे जंगल की भूमि पर कब्जे कर खेती कर रहे है? इन्हे तत्काल हटाया जाए.

पीसीसीएफ ने नदियों श्रेणी की वन भूमि पर अवैध कब्जे और खनन नदियों के किनारे अवैध रूप से बसे लोगो को चिन्हित कर हटाने पर भी जोर दिया. इस बारे में वन निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित करने को कहा.

श्री मलिक ने वक्फ बोर्ड के द्वारा वन भूमि को अपनी भूमि बताने पर भी उसका भैतिक परीक्षण कर सक्षम स्तर पर केस दर्ज किए जाने के निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *