एमपी और राजस्थान में कल से प्रचार प्रसार, जनसभा करेंगे सीएम धामी - TV News Today
उत्तराखंड

एमपी और राजस्थान में कल से प्रचार प्रसार, जनसभा करेंगे सीएम धामी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितंबर से मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। चुनावी राज्यों में सीएम धामी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को काफी अहम माना जा रहा है. जिस तरह से सीएम धामी ने उत्तराखंड में​यूनिफॉर्म सिविल कोड,धर्मांतरण कानून,नकल विरोधी कानून और युवाओं के लिए कई अहम फैसले लेकर पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की है. उसे देखते हुए धामी की चुनावी राज्यों में जनसभाएं प्रस्तावित की गई हैं।इस लिहाज से मध्य प्रदेश और राजस्थान प्रदेश का सीएम धामी का चुनावी दौरा खास माना जा रहा है.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की छवि एक युवा और सख्त फैसले लेने की रही है. जिससे वे राज्य के बाहर भी अपनी लोक​प्रियता को बढ़ा रहे हैं. इस बीच चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में धामी की जनसभाएं प्रस्तावित​हैं. धामी 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे. मध्य प्रदेश के खुरई में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बीना में वे एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

19 सितंबर को धामी मध्य प्रदेश के सागर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 20 सितंबर को वे राजस्थान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद रामगंज मंडी में तीन विधानसभाओं, सांगोद में तीन व कैथोन में एक जनसभा व कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 20 को राजस्थान में रात्रि प्रवास के बाद 21 को देहरादून लौट आएंगे.

इसके पहले भी पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश के सागर में एक कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं. मध्य प्रदेश के सागर से सीएम धामी का खास संबंध है. सीएम धामी के पिता महार रेजिमेंट सेंटर में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे. तभी के काल खंड में सीएम धामी इस स्कूल में पढ़ाई करते थे. धामी को विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षक आरएन त्रिपाठी अब स्कूल के प्राचार्य है. नवंबर 2022 में सीएम धामी ने सागर का दौरा किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *