48 साल के हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, PM MODI सहित कई नेताओं ने दी बधाई - TV News Today
उत्तराखंड

48 साल के हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, PM MODI सहित कई नेताओं ने दी बधाई

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है. सीएम पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 48 साल के हो गए हैं. सीएम धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि वो युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुह मंत्री अमित शाह ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास एवं वहाँ के नागरिकों की समृद्धि और शांति हेतु निरंतर प्रयत्नशील, ऊर्जावान मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ.

पू्रव सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई दी है. हरदा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य वासियों को भी बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *