Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, डीएम व एसएसपी को दिए सख्त निर्देश - TV News Today
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, डीएम व एसएसपी को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड: प्रभावितों के लिए सभी जरुरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जल जनित रोगों से बचाव के प्रबंध भी कर लिए जाएं. सभी सचिव अपने विभागों से संबंधित कार्य योजना बनाए और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो.

फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए. पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए. आवश्यकता पड़ने पर हेलीकाप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए. जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए. जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय.

सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर लें. बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाय. सभी विभागीय सचिव अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और अपने जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *