Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज - TV News Today
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है. सीएम धामी ने डीजीपी को पूरे मामले जांच के आदेश दिए थे. जिसके बाद आज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, देर रात युवक पर भी मामला दर्ज हो चुका है.
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा, सुरेंद्र सिंह नेगी ने करवाई क्रॉस FIR उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मारपीट का मामला अब मुकदमेबाजी तक पहुंच गया है. कल प्रेमचंद अग्रवाल के गनर ने मुकदमा दर्ज करवाया था. अब दूसरे पक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने ऋषिकेश कोतवाली में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है.

 

प्रदेश में राजनीतिक माहौल मंगलवार को उस समय बहुत गरमा गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनका गनर बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करते दिखे। वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री सड़क किनारे अपने वाहन के पास खड़े होकर शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र सिंह नेगी से बात कर रहे हैं. बातचीत अचानक हाथापाई में बदल गई. वीडियो में मंत्री सुरेंद्र पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका गनर भी हाथापाई करने के बाद लातें मारते हुए दिख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *