एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस पहुंची केदारनाथ धाम, बाबा केदार का लिया आशीर्वाद - TV News Today
उत्तराखंड

एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस पहुंची केदारनाथ धाम, बाबा केदार का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंची है. जहां उन्होंने पूजा पाठ कर बाबा का आशीर्वाद लिया.

सोमवार को अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस केदारनाथ धाम पहुंची. केदारनाथ में बर्फबारी के दौरान एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से जैकलिन ने बातचीत की. साथ ही उनसे केदारनाथ के बारे में जाना भी.

बता दें बाबा केदार के दर्शन के लिए अभिनेत्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ आई थी. उनके स्वागत सत्कार के लिए उनको पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।. जैकलिन ने पूजा-अर्चना के बाद बाबा केदार का आशीर्वाद लिया. अभिनेत्री को मंदिर समिति ने प्रसाद और रुद्राक्ष की माला उपहार में दी.

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 25 अप्रैल को खुल गए थे. मौसम खराब होने के चलते मई के दूसरे सप्ताह से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी. बावजूद इसके अब तक यात्रा के 165 दिनों में 17 लाख से ज्यादा भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शनों को देश-विदेश से पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष पूरी यात्रा के दौरान करीब 16 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे. वहीं नवरात्रों के शुभ अवसर पर धाम में बर्फबारी भी शुरू हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *