उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल 10 मई से शुरू हो रही है. इसके लिए पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इस साल चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है. इस साल महज सात दिनो में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई है. पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था.

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था. रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया.

पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं. इसमें केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण 4,22,129, बद्रीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है.

गौरतलब है कि 10 मई को केदारनाथ, यमुनोत्री के साथ ही गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. इसके अलावा, बदरीनाथ धाम के कपाट दो दिन बाद यानी 12 मई को खोले जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का भी प्रयास शुरू हो गया है.वहीं, उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग ने चुनाव आयोग से इजाजत लेकर यात्रा मार्ग पर 267 डॉक्टरों की नियुक्ति रोटेशन के आधार पर लगाने पर पूर्ण रुप से विचार कर रहा है.वहीं, इसमें सर्जन, फिजिशियन, पीजी चिकित्सक और टेक्नीशियन के साथ ही नर्सिंग स्टाफ की भी तैनात करने की योजना बनाई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *