सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती आज, सीएम योगी रन फॉर यूनिटी को दिखाई झंडी - TV News Today
उत्तर प्रदेश

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती आज, सीएम योगी रन फॉर यूनिटी को दिखाई झंडी

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लौह पुरुष’ को नमन किया और ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे भारत को एकसूत्र में पिरोया था और रियासतों का विलय कर देश को एकजुट किया था.

सरदार पटेल ने जूनागढ़ और हैदराबाद को भारत का हिस्सा बनाया और 562 रियासतों का विलय कर राष्ट्र की अखंडता को मजबूत किया. सरदार पटेल ने अंग्रेजों की चाल को नाकाम किया और एक मजबूत भारत की नींव रखी. उन्होने कहा कि जो समाज को परिवारवाद, जातिवाद और अस्पृश्यता के आधार पर बांटने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *