उत्तर प्रदेश

इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के लोगों ने अपनी मांगों व सोसायटी में हुई चोरी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा : इरोज सम्पूर्णम सोसायटी के लोगों द्वारा रविवार दिनांक 15/9/24 को दूसरे सप्ताह भी अपनी मांगों व सोसायटी में हुई चोरी के विरोध में बिल्डर मेसर्स अजय इंटरप्राइजेज के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. AOA,अध्यक्ष दीपांकर कुमार, उपाध्यक्ष नवनीत जुनेजा व सचिव सरिता तिवारी सहित अन्य लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए.

सोसायटी निवासी योगेंद्र तोमर एवम एस०पी० भट ने AOA, अध्यक्ष को सूचना दी कि सोसायटी में स्टैंडबाय फीडर के इलेक्ट्रिकल पैनल की चोरी होने की सूचना मिली है. व पूरा का पूरा पैनल खाली पड़ा हुआ है. तत्काल सोसायटी निवासी पंकज चौधरी ने 112 पर कॉल करके इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर देखा और एस्टेट मैनेजर बबिश कुमार एवम जी०एम० कमर्शियल दीपक गुप्ता को फ़ोन किया गया. AOA अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि बबिश कुमार एवम दीपक गुप्ता द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई. सोसायटी के लोगों ने बिसरख थाने जाकर सोसायटी में हुई चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई.

सोसायटी के निवासियों द्वारा बिल्डर के सेल्स ऑफिस के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया. सोसायटी में हुई चोरी को पकड़ने, बिल्डिंग कि मरम्मत करवाने, लिफ्ट की हालत को सुधारने, बेसमेंट की लीकेज व सोसायटी में अन्य अव्यवस्थाओं कों ठीक करवाने के साथ -साथ जी०एम० कमर्शियल दीपक गुप्ता एवम एस्टेट मैनेजर बबिश कुमार को हटाने की मांग की गई.

सोसायटी प्रदर्शन में दुर्गेश खंडेलवाल, जगजीवन राम, सुनीत मल्होत्रा, कृष्ण कांत, प्रमोद, पंकज झा, प्रेम पटेल, अमित यादव, सुरेश मौर्य, सुधीर सिन्हा, राजर्षि, विशाल मेहता, राजीव रंजन, अशोक यादव, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, चन्दन कुमार, अनिल मेहरा, सुरजीत सहित अन्य और भी निवासी सम्मिलित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *