नोएडा यातायात पुलिस ने काटे जाति-संप्रदाय सूचक लिखें वाहनों के चालान - TV News Today
उत्तर प्रदेश

नोएडा यातायात पुलिस ने काटे जाति-संप्रदाय सूचक लिखें वाहनों के चालान

नोएडा: ज़िले में वाहनों पर जाति-संप्रदाय सूचक लिखें शब्दों के खिलाफ नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत सोमवार को ऐसी 301 गाड़ियों के चालान काटे गए जिन पर जाति-संप्रदाय शब्द लिखे हुए थे. इसके अलावा काली फिल्म लगी गाड़ियों के भी चालान काटे गए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सप्ताह जाति संप्रदाय सूचक शब्द लिखी गाड़ियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. अभियान के तहत अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है.जिले में सोमवार को यातायात निरीक्षकों की टीमों ने अपने-अपने एरिया में अभियान के तहत जाति -संप्रदाय सूचक लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की.

डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ऐसे वाहनों के तीन दिन में करीब एक हजार चालान किए जा चुके हैं. व 88 लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ियां चलाते हुए भी पकड़े गए व विपरीत दिशा में 50 से अधिक वाहन चलाते हुए पकड़े गए जिन पर कार्रवाई की गई है.

अभियान के तहत नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल ऐक्ट की धारा 179(1) के अंतर्गत एक हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है. इस धारा के तहत जाति-संप्रदाय सूचक शब्द लिखने की मनाही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *