Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तर प्रदेश के नगर निगमों को भी बनाएं आत्मनिर्भर : सीएम योगी - TV News Today
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नगर निगमों को भी बनाएं आत्मनिर्भर : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों में नवनिर्वाचित नगर निगम मेयरों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने सभी मेयरों को विजय पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की तर्ज पर अपने-अपने नगर निगमों को भी आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया. सीएम योगी ने नगर निगमों की आय बढ़ाने से लेकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण और जनप्रतिनिधियों के समर्थन के साथ सभी मेयरों को नगर निगमों की एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए.

नगर निगमों में चुनाव जीतकर आए भाजपा के 6 मेयर शुक्रवार को सीएम योगी से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पहुंचे। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी मेयरों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कुछ अच्छा और कुछ नया करने का सुझाव दिया. सीएम ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के प्रति सक्रिय और सजग रहने को भी कहा.

उन्होंने मेयरों को अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य को प्राथमिकता पर रखने के साथ ही कूड़ा प्रबंधन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को भी तरजीह देने को कहा. इसके अलावा नगरीय इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्याओं के निराकरण को भी प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए.

मुलाकात में सीएम योगी ने नगर निगमों की आय को बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की चर्चा को प्रमुखता से रखा। उन्होंने नगर निगम के टैक्सेशन में सुधार समेत आय के अन्य साधनों पर जोर देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि टैक्सेशन के लिए आम नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की जाए, ताकि वो सरलता से अपने टैक्स जमा कर सकें. कहीं ऐसी कोई समस्या न आने पाए कि डिफॉल्ट की स्थिति उत्पन्न हो. लोगों को टैक्स जमा करने के प्रति जागरूक किया जाए. ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाएं. सीएम ने मेयरों को जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहने और उनके साथ तालमेल बनाकर काम करने के लिए भी निर्देशित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *