नोएडा में कांवड़ शिविरों का लगना शुरू, सुरक्षा व्यवस्था के भी होंगे कड़े इंतजाम - TV News Today
उत्तर प्रदेश

नोएडा में कांवड़ शिविरों का लगना शुरू, सुरक्षा व्यवस्था के भी होंगे कड़े इंतजाम

नोएडा: नानकेश्वर मंदिर महादेवपुरम पर श्रावण मास के महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा. मन्दिर में इस बार कांवड़ियों की अधिक भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह व जिलाधिकारी ने पिछले दिनों मंदिर का दौरा कर सम्बंधित अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए थे.

मन्दिर कमेटी के द्वारा बताया गया है कि मेले में स्थानीय कावड़ियों के अलावा अन्य जगहों से भी करीब आठ से दस हजार कांवड़ियों और हजारों की संख्या में अन्य श्रद्धालुगण भी इस बार मंदिर में पहुंचेंगे. गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए कांवड़ मार्ग पर लोगों ने शिविरों को लगाना शुरू कर दिया हैं. शिवभक्त यमुना पुस्ता रोड से०-126 पुल से पक्षी विहार होते हुए कालिन्द कुंद मांर्ग से जाएंगे.

शिविरों में प्रतिदिन सांयकाल में सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है जो पूरी कांवड़ यात्रा के दिनों का आकर्षक केंद्र बना रहता है. शिविरों के लगाने के लिए कमेटी के लोग प्रशासन के पास अनुमति लेने आ रहे हैं.

इस बार नए शिविरों की अनुमति नहीं दी जा रही, जो कमेटी के लोग शिविर लंबे समय से लगते आ रहे थे उनको ही अनुमति दी गई है. एडिशनल एसपी शक्ति मोहन द्वारा बताया गया है कि शिविर के लिए छह संस्थाओं ने आवेदन किया था, जिन्हें अनुमति प्रदान कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *