उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण, 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 5वें चरण का मतदान, 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. पांचवें चणे में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, झारखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है.

देश में सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले प्रदेश पर हर किसी की नजर है. पांचवे चरण में यूपी की मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, कौशांबी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा की सीटों पर वोटिंग हो रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराए जा रहे हैं, प्रचंड गर्मी के बावजूद लोगों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह है, पल-पल क अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें.

राजनीतिक दलों से विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देने का अनुरोध करती हूं. चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस, सभी दल कहते हैं कि वे सरकार बना रहे हैं. लेकिन नतीजे घोषित होने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. लखनऊ के चिल्ड्रन एस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मतदान किया. बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में अपना वोट डाला और सभी राजनीतिक दलों से विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया.

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *