Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
नए संसद भवन के लिए CM योगी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया 'वैभवशाली, गौरवशाली और प्रेरणादायी - TV News Today
उत्तर प्रदेश

नए संसद भवन के लिए CM योगी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया ‘वैभवशाली, गौरवशाली और प्रेरणादायी

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी. मुख्‍यमंत्री योगी ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘ऐतिहासिक क्षण. नये भारत की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नये संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया है. सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई.’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह दिल्‍ली में नये संसद भवन का उद्घाटन किया. पीएम ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया. इतना ही नहीं, ‘सेंगोल’ (राजदंड) को दंडवत प्रणाम भी किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया.

वहीं नई संसद भवन के उद्घाटन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा-“विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के मंदिर ‘नए संसद भवन’. आज यह भवन नए भारत के नए जोश, नई उमंग, नई सोच, नई दिशा व नई दृष्टि को प्रदर्शित करता है. इस भव्य संसद भवन के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं देशवासियों को बधाई.

इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर लिखा-“नए संसद भवन में लगा अखंड भारत का मानचित्र देश की सांस्कृतिक धरोहरों, लोक कल्याण की भावना और प्रतिबद्धता की ओर इंगित करता है.” इसके अलावा उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के मंदिर ‘नए भारत के नए संसद भवन’ का आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल स्थापित कर राष्ट्र को समर्पित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *