रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में योगी सरकार का बड़ा ऐलान - TV News Today
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में योगी सरकार का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दे दिया है. यूपी में सीएम योगी ने महिलाओं को एक करोड़ की संपत्ति खरीदने पर स्‍टांप छूट की सौगात दी है. योगी कैबिनेट ने इस प्रस्‍ताव पर मुहर भी लगा दी है. इसका मतलब अब उत्‍तर प्रदेश में अगर कोई महिला 1 करोड़ की संपत्ति अपने नाम से खरीद कर रजिस्‍ट्री कराती हैं तो स्‍टांप ड्यूटी में एक फीसदी की छूट दी जाएगी. इसका फायदा लाखों महिलाओं को होगा.

यूपी सरकार में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि अब प्रदेश में 1 करोड़ रुपये तक मूल्य की संपत्ति (जैसे मकान, जमीन आदि) यदि किसी महिला के नाम खरीदी जाती है, तो उस पर स्टांप शुल्क में 1% की छूट मिलेगी. अभी तक यूपी में यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर ही लागू थी. इसमें अधिकतम 10 हजार रुपये तक की छूट की व्‍यवस्‍था थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *