Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
तय समय से पहले पूरा होगा एयरपोर्ट का काम:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 24 जनवरी से ट्रायल होगा शुरू - TV News Today
उत्तर प्रदेश

तय समय से पहले पूरा होगा एयरपोर्ट का काम:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 24 जनवरी से ट्रायल होगा शुरू

ग्रेटर नोएडा: जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कार्य लगभग 45% पूरा हो चुका है. जिसमें रनवे का कार्य 90% तक पूरा किया जा चुका है. एयरपोर्ट को बनाने में लगने वाले लोगों की संख्या बढ़ा दी गई है और समय से पहले ही एयरपोर्ट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

यमुना विकास प्राधिकरण ने पहले फेस की जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया है और वहां पर जोरों से एयरपोर्ट को बनाने का कार्य चल रहा है. एयरपोर्ट को बनाकर शुरू करने के लिए सितंबर 2024 का समय तय किया गया था लेकिन उससे पहले ही एयरपोर्ट का कार्य है पूरा हो जाएगा.

इंडिपेंडेंट इंडिया इंजीनियरिंग लिमिटेड के द्वारा लगातार हो रहे कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है. अरुण वीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की डेडलाइन 24 सितंबर 2024 तय की गई है उसे पहले सभी कार्य पूरी कर लिया जाएंगे. एयरपोर्ट का ट्रायल जनवरी 2024 से शुरू कर दिया जाएगा. जिससे डीजीसी से अप्रूवल मिलने में लगभग 6 महीने का समय लगता है. वह समय पूरा हो जाएगा और अप्रूवल मिलने के बाद तय समय पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हो सके.

बता दें कि एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग की नींव तीन मीटर गहरी है और इसकी राफ्ट का काम पूरा हो गया है. टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी बिल्डिंग और रनवे का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस समय यहां करीब तीन हजार श्रमिक काम कर रहे हैं. एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हुए करीब एक साल हो है. यहां बन रहा हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) टावर जनवरी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपें जाने की डेडलाइन रखी गई है. ट्रायल शुरु करने के लिए एटीसी बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए इस समय सबसे ज्यादा फोकस इसी को समय से पूरा करने का बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *