ग्रेटर नोएडा: फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. बिसरख थाना क्षेत्र के इटेरा इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.
घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बिसरख क्षेत्र में थार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हुई. थार का नंबर UP 14 GB 7267 और स्कूटी का नंबर UP 16 EE 2569 बताया गया है. स्कूटी पर चिपियाना निवासी करीब नीरज (40) अपनी पत्नी के साथ सवार थे. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

