दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनने के बाद आज भारत पहुंची है. जहां, दिल्ली में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया गया. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने फैंस के साथ जबरदस्त भांगड़ा किया. टीम ने मौर्या होटल पहुंचकर जर्सी के रंग का केक काटा. जहां, बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष और गणमान्य लोग मौजूद थे. फिलहाल भारतीय टीम पीएम मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची है. पीएम मोदी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करेंगे. टीम के साथ बीसीसीआई सचिव, अध्यक्ष भी मौजूद हैं.
पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियो से मुलाकात की. इसके साथ पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ फोटो भी खिंचवाए. एक तरफ रोहित शर्मा और एक तरफ राहुल द्रविड़ मौजूद रहे. इसके अलावा पीएम मोदी ने अलग-अलग टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की.
#WATCH | Indian Cricket team meets Prime Minister Narendra Modi at 7, Lok Kalyan Marg.
Team India arrived at Delhi airport today morning after winning the T20 World Cup in Barbados on 29th June. pic.twitter.com/840otjWkic
— ANI (@ANI) July 4, 2024
भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वानखेड़े स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है. जहां, टीम इंडिया आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन बस विक्ट्री परेड करेगी. इसके लिए फैंस को वानखेड़े स्टेडियम में जाने की इजाजत दे दी गई है. एंट्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है उसके लिए कोई टिकट नहीं दिया जाएगा.
#WATCH | Shiv Sena leader Pratap Sarnaik says "Today's program in Mumbai has been organised by BCCI. Team India players from Mumbai including Captain Rohit Sharma, Suryakumar Yadav, Shivam Dubey and Yashasvi Jaiswal will come to the Maharashtra Assembly tomorrow to meet CM Eknath… pic.twitter.com/3Dh0S28JRf
— ANI (@ANI) July 4, 2024
भारतीय खिलाड़ियों की टीम इंडिया के साथ मुलाकात पूरी हो गई है. PM Modi से खास मुलाकात के बाद भारतीय क्रिकेट टीम चार्टड फ्लाइट के लिए रवाना हो गई. भारतीय टीम के वापस लौटने के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियो को मिलने के लिए आमंत्रित किया है. शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने एएनआई से बात करते हुए कहा, मुंबई में आज का कार्यक्रम बीसीसीआई द्वारा आयोजित किया गया है.
कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल सहित मुंबई से टीम इंडिया के खिलाड़ी कल महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने आएंगे. एमसीए का सदस्य होने के नाते मैंने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया और उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

