Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी ने विश्व विजेताओं का खास अंदाज में किया स्वागत, द्रविड़ और रोहित के साथ उठायी ट्रॉफी - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर पीएम मोदी ने विश्व विजेताओं का खास अंदाज में किया स्वागत, द्रविड़ और रोहित के साथ उठायी ट्रॉफी
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने विश्व विजेताओं का खास अंदाज में किया स्वागत, द्रविड़ और रोहित के साथ उठायी ट्रॉफी

दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनने के बाद आज भारत पहुंची है. जहां, दिल्ली में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया गया. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने फैंस के साथ जबरदस्त भांगड़ा किया. टीम ने मौर्या होटल पहुंचकर जर्सी के रंग का केक काटा. जहां, बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष और गणमान्य लोग मौजूद थे. फिलहाल भारतीय टीम पीएम मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची है. पीएम मोदी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करेंगे. टीम के साथ बीसीसीआई सचिव, अध्यक्ष भी मौजूद हैं.

पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियो से मुलाकात की. इसके साथ पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ फोटो भी खिंचवाए. एक तरफ रोहित शर्मा और एक तरफ राहुल द्रविड़ मौजूद रहे. इसके अलावा पीएम मोदी ने अलग-अलग टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की.

भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वानखेड़े स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है. जहां, टीम इंडिया आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन बस विक्ट्री परेड करेगी. इसके लिए फैंस को वानखेड़े स्टेडियम में जाने की इजाजत दे दी गई है. एंट्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है उसके लिए कोई टिकट नहीं दिया जाएगा.

भारतीय खिलाड़ियों की टीम इंडिया के साथ मुलाकात पूरी हो गई है. PM Modi से खास मुलाकात के बाद भारतीय क्रिकेट टीम चार्टड फ्लाइट के लिए रवाना हो गई. भारतीय टीम के वापस लौटने के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियो को मिलने के लिए आमंत्रित किया है. शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने एएनआई से बात करते हुए कहा, मुंबई में आज का कार्यक्रम बीसीसीआई द्वारा आयोजित किया गया है.

कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल सहित मुंबई से टीम इंडिया के खिलाड़ी कल महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने आएंगे. एमसीए का सदस्य होने के नाते मैंने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया और उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

Exit mobile version