दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी शाम सात बजे जाएंगे भाजपा मुख्यालय, कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित

दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय जा सकते हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शाम सात बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं. बता दें कि रुझानों के मुताबिक, एनडीए 293 सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि इंडिया गठबंधन 233 सीटों पर और अन्य 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

अब तक के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन NDA को 294 और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को 232 सीटें मिलती हुईं दिख रही हैं. इस बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं.

लोकसभा की सभी 542 सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू है. सबसे पहले मतों की गणना पोस्टल बैलट से हो रही है फिर EVM खुलेंगे. 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिली थी जबकि NDA गठबंधन के हिस्से में 335 सीटें आई थी. 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 282 और NDA गठबंधन को 336 सीटें मिली थी.

बता दें 2024 का लोकसभा चुनाव 7 फेज में संपन्न हुआ। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और सातवां और आखिरी 1 जून को संपन्न हुआ. उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में मतदान हुआ था जबकि महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में वोट डाले गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *