Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
लखपति दीदी कार्यक्रम में पीएम मोदी हुए सम्मानित, 1.5 लाख महिलाएं हुईं शामिल (वीडियो देखे) - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

लखपति दीदी कार्यक्रम में पीएम मोदी हुए सम्मानित, 1.5 लाख महिलाएं हुईं शामिल (वीडियो देखे)

दिल्‍ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार को गुजरात के नवसारी में ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन में सम्मिलित हुए. इस दौरान पीएम मोदी को सम्मानित किया गया. बता दें, इस कार्यक्रम में 1.5 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे.

इससे पहले राज्य के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने कहा कि कार्यक्रम में करीब 1.50 लाख महिलाएं शामिल होंगी. वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने लखपति दीदियों से बातचीत भी की.

वहीं, गुजरात पुलिस ने भी कहा कि कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी महिला बल और पुलिस कर्मियों के कंधों पर होगी. पीएम मोदी कल शुक्रवार को राज्य के दो दिनों के दौरे पर गुजरात पहुंचे थे. जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की.

हर्ष सिंघवी ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नवसारी में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी व्यवस्था की गई है. गुजरात पुलिस ने अनूठी व्यवस्था की है. पूरी सुरक्षा महिला अधिकारियों के हाथों में होगी. उन्होंने आगे कहा कि इसकी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे. वह 5 लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाणपत्र से सम्मानित भी करेंगे.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री गुजरात सरकार के जी-सफल और जी-मैत्री कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. बता दें, जी-मैत्री योजना ग्रामीण आजीविका के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए काम कर रहे स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और सहायता प्रदान करेगी. जी-सफल गुजरात के दो आकांक्षी जिलों और तेरह आकांक्षी ब्लॉकों में अंत्योदय परिवारों की एसएचजी महिलाओं को वित्तीय सहायता और उद्यमशीलता प्रशिक्षण प्रदान करेगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर महिलाओं की ताकत और योगदान को मान्यता देते हुए ‘नारी शक्ति’ को सलाम किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *